फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू से आने वाली टीम करेगी दुंदा में 60 लाख से बैलीब्रिज का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। कुल्लू से आने वाली विशेषज्ञों की टीम दुंदा में 60 लाख की लागत से बेलीब्रिज का निर्माण करेगी। वहीं, लोक निर्माण विभाग की ओर से चंबा-होली मार्ग पर तीन दिन तक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

होली क्षेत्र को आने वाले ग्रामीणों की सहूलियत के लिए भरमौर-गरिमा-ज्यूरा मार्ग पर छोटे वाहनों की आवाजाही रहेगी। वहीं, दूसरी ओर मार्ग के बंद पड़ जाने की सूरत में ग्रामीणों को परेशानियों का ही सामना करना पड़ रहा है। रविवार को क्षेत्र में दैनिक उपयोग की वस्तुएं नहीं पहुंच पाई।
चंबा-होली मार्ग पर खड़ामुख के पास दुंदा के समीप शनिवार को पहाड़ी दरकने से वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गई थी।
भारी मात्रा में मलबा और पत्थरों की जद में आने से दुंदा स्थित पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, विभाग मशीनरी और लेबर ने मौके पर पहुंच कर मार्ग को यातायात के लिए सुुचारु करने का कार्य आरंभ कर दिया है। बावजूद इसके अभी मार्ग वाहनों के लिए सुचारु नहीं हो पाया है। रविवार को क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण करने के लिए अधिशासी अभियंता अपनी टीम के साथ मौके पर पहुुंचे। इसके बाद लोनिवि ने तीन दिन तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

आज पहुंच जाएगा बेलीब्रिज का सामान
लोनिवि मंडल भरमौर के अधिशासी अभियंता संदीप महाजन ने बताया कि भरमौर के विधायक जियालाल कपूर के प्रयास से दुंदा में क्षतिग्रस्त पुल की जगह पर बेलीब्रिज का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए विधायक की ओर से मुख्यमंत्री से बात कर पुल निर्माण के लिए 60 लाख रुपये मंजूर करवाए गए हैं। कहा कि कुल्लू से आने वाली विशेषज्ञों की टीम की ओर से तीन दिन में बेलीब्रिज तैयार करवा दिया जाएगा। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। कहा कि सोमवार को खड़ामुख में बेलीब्रिज का सामान पहुंच जाएगा। तुरंत इसे जोड़ने का कार्य शुरू हो जाएगा।
विधायक ने सीएम का आभार जताया
भरमौर के विधायक जियालाल कपूर ने कहा कि मुख्यमंत्री को खड़ामुख के पास पुल के क्षतिग्रस्त होने की विस्तृत बात रखने पर मुख्यमंत्री ने 60 लाख की रारिश पुल निर्माण के लिए स्वीकृत की है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें