मंगला(चंबा)। मंगला-कोलका मार्ग पर पुंदला के समीप एक आल्टो कार खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोग घायल हुए है। हादसा रविवार को शाम के वक्त हुआ।
गाड़ी गिरने की आवाज सुन स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया है। हादसे में घायलों की पहचान सूरज कुमार (28) साल पुत्र देस राज गांव मंगला डाकघर मंगला व नीटू कुमार(24) पुत्र जैको राम गांव पुंदला डाकघर कुपाहड़ा तहसील व जिला चंबा के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार रविवार को दोनों मंगला से कोलका की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जब गाड़ी पुंदला गांव के समीप पहुंची तो चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क से नीचे लुढ़क गई। गाड़ी गिरने की आवाज सुन स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। साथ ही घायलों को तुरंत चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाने के प्रयास शुरू किए। चंबा मेडिकल कॉलेज में पहुंचे घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। हादसे में घायल दोनों व्यक्तियों को टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।
इनसेट
ग्राम पंचायत कोलका के प्रधान कमलेश कुमार ने बताया कि एक गाड़ी द़र्घटनाग्रस्त होने से दो लोग घायल हुए हैं। कहा कि एक घायल को टांडा के लिए रैफर कर दिया है और दूसरे घायल का उपचार चंबा मेडिकल कालेज में चल रहा है।