फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कुड़था इलेवन ने जालपा को छह विकेट से हराया

Sat, 27 Jun 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चौगान में चल रही मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता के कुड़था इलेवन ने जालपा इलेवन को छह विकेट से हराया। यह जानकारी प्रतियोगिता स्कोरर दर्शन सिंह चौहान ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस मैच में जालपा इलेवन ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 15 ओवर में 100 रन बनाए। इसमें रिंकू ने 27 रन बनाए। कुड़था की ओर से बंटू ने चार विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुड़था इलेवन ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें हैप्पी ने 33 और हितेंद्र ने 28 रन बनाए। जालपा की ओर से शुभु ने दो विकेट चटकाए। इस जीत के साथ कुड़था इलेवन की टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें