फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पहाड़ी दरकने से बंद कोहलड़ी-सिंगी सड़क 22 दिन बाद बहाल

Fri, 26 Sep 2025 05:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा

सार

चंबा जिले में बार-बार भूस्खलन के कारण कोहलड़ी-सिंगी मार्ग 22 दिनों तक बंद रहा। विभागीय प्रयासों के बाद मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। इससे दो दर्जन गांव के लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बार-बार भूस्खलन होने से मार्ग को बहाल करवाना हो रहा था मुश्किल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पहाड़ी दरकने से बंद हुए कोहलड़ी-सिंगी मार्ग को 22 दिनों के बाद यातायात के लिए बहाल किया गया है। इससे दो दर्जन गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है। भारी बारिश के कारण यह मार्ग वाहनों और पैदल आवाजाही के लिए बंद हो गया था। पहाड़ी से बार-बार भूस्खलन हो रहा था। इस कारण विभाग को मार्ग बहाल करना मुश्किल हो रहा था। जेसीबी से बार-बार मलबे को सड़क से उठाने के बाद दोबारा मलबा जमा हो रहा था।
विज्ञापन

विभाग के इंजीनियरों ने समस्या का समाधान करने के लिए सड़क के ऊपर से कटिंग करवाई। इसके बाद मार्ग यातायात के लिए बहाल हो पाया। वीरवार को कोहलड़ी, सिंगी सहित दो दर्जन गांव के लोगों को वाहन की सुविधा नसीब हुई। इससे पहले इन लोगों को सड़क सुविधा होने के बावजूद भी पैदल ही आवाजाही करनी पड़ रही थी। लोनिवि के सहायक अभियंता शैलेष राणा ने बताया कि कोहलड़ी-सिंगी मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें