फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कीवी और मेहनत ने मालामाल किए रिटायर्ड फौजी

Mon, 12 Jan 2026 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चैन लाल की ओर से बगीचों में लगाए कीवी: जागरूक पाठक
विज्ञापन
चंबा। भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद बाट पंचायत के चैन लाल ने बागवानी में सफलता हासिल की है। उन्होंने बगीचा तैयार कर एक हजार कीवी के पौधे लगाए हैं। इनमें अब उन्हें सालाना 15 लाख रुपये की कमाई हो रही है। वह क्षेत्र में कीवी बागवान के रूप में पहचाने जाने लगे हैं।
विज्ञापन

चैन लाल ने बताया कि सरकारी नौकरी में भी इतना आर्थिक लाभ नहीं मिला, जितना उन्हें बागवानी से मिला। उन्होंने अपनी मेहनत और अनुभव से यह साबित कर दिया कि सही योजना और देखभाल के साथ उनके उगाए गए कीवी फल न केवल स्थानीय बाजार में बल्कि बाहरी जिलों की मंडियों में भी अच्छे दामों पर बिकते हैं।
वह केवल खुद लाभ कमाने तक ही सीमित नहीं हैं। अब वह अन्य बागवानों को कीवी की खेती और उसकी सही तकनीक के लिए जागरूक कर रहे हैं। उनका उद्देश्य है कि अन्य बागवान भी कीवी फल उगाकर आर्थिक रूप से सशक्त बनें। उन्होंने कहा कि 15 साल की मेहनत, समय पर पौधों की देखभाल और सही खेती तकनीक का परिणाम अब सामने है। उन्होंने साबित कर दिया है कि साहस और मेहनत से छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े आर्थिक परिणाम दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें