चंबा। पुलिस थाना किहार और भरमौर में अवैध शराब पकड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस थाना किहार ने गश्त के दौरान जोगिंद्र सिंह निवासी धुटा (डियूर) की दुकान पर दबिश दी, वहां पर पुलिस ने अवैध शराब बरामद की है।
पुलिस थाना भरमौर टीम ने लाहल की तरफ गश्त के दौरान सूचना के आधार पर नवदीप निवासी मिन्द्रा डाकघर दुर्गठी की खड़ामुख टनल के पास दुकान से अवैध शराब पकड़ी है। पुलिस ने दोनों मामलों में शराब बरामद कर ली है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।