डलहौजी(चंबा)। कोरोना संक्रमित तीन पुलिस कर्मियों के आने के बाद पुलिस थाना डलहौजी में तैनात स्टाफ ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। इसके साथ ही थाने में आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। एसएचओ डलहौजी आशीष पठानिया ने खबर की पुष्टि की है।
गौरतलब है कि चंबा में रविवार को 23 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें तीन पुलिस कर्मी भी शामिल है, जो डलहौजी थाना में कार्यरत थे।
बहरहाल, अब एहतियात के तौर पर स्टाफ ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। जबकि इन कर्मचारियों की सैंपल सोमवार को लेने की प्रक्रिया शुरू होगी।