फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खड़ामुख-होली मार्ग पर चार घंटे बाद छोटे वाहनों के लिए बहाल

Tue, 07 Oct 2025 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
होली (चंबा)। खड़ामुख-होली मार्ग पर शिवनगरी के समीप भूस्खलन हो गया। इसके चलते मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई। सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मौके पर पहुंची और मार्ग बहाल करने का कार्य शुरू किया। करीब दोपहर 2:00 बजे मार्ग छोटे वाहनों की आवाजाही के खुला, जबकि बड़े वाहनों के लिए अभी तक बहाली कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि यह मार्ग बुधवार तक बहाल हो सकता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिवनगरी के समीप सड़क का करीब 10 मीटर हिस्सा नीचे की तरफ धंस गया। इस कारण वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई। लोगों का कहना है कि बारिश के चलते सड़क धंसी है। बारिश के कारण विभागीय मशीनरी को कार्य करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता हेम राज का कहना है कि मार्ग सुबह 8:00 बजे बंद हुआ था। छोटे वाहनों की आवाजाही दोपहर 2:00 बजे शुरू की गई। जल्द ही बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें