फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: टिकर गला के समीप भूस्खलन, कार सवार बाल बाल बचा

Tue, 07 Oct 2025 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी-नूरपुर मार्ग पर टिकर गला के समीप मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे एक बड़ा हादसा टल गया, जब पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। मलबे की चपेट में एक कार आ गई, जो कीचड़ में फंस गई। सौभाग्य से, चालक ने समय रहते सतर्कता दिखाते हुए वाहन से उतरकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर अपनी जान बचा ली।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और राहगीरों ने विभाग को सूचित किया। पूर्वाह्न 11:30 बजे लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रस्सी की सहायता से कार को बाहर निकाला। विभागीय मशीनरी ने तत्परता दिखाते हुए मलबा हटाकर मार्ग को सामान्य यातायात के लिए खोल दिया। इस घटनाक्रम के चलते कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, लेकिन समय रहते राहत कार्य शुरू होने से यात्रियों को ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें