फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खज्जियार में ‘जाम’ से जाम हुई पर्यटकों की सैर

Mon, 27 Oct 2025 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के ख​ज्जियार में लगा वाहनों का जाम।संवाद
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से मशहूर खज्जियार में जहां एक ओर पर्यटकों की आमद ने रौनक लौटा दी है, वहीं बढ़ता ट्रैफिक जाम उनकी सैर का मजा फीका कर रहा है। मुख्य गेट के पास वाहनों की लंबी कतारें लगने से पर्यटकों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

पुलिस चौकी होने के बावजूद ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार नजर नहीं आया। पार्किंग की कमी और वाहन चालकों की अव्यवस्था के कारण कई पर्यटक जाम देखकर ही वापस लौट गए।
स्थानीय निवासी विशाल, सुरेश कुमार, हंसराज, केवल, मनोज कुमार, सुरेंद्र और बबलू ने बताया कि कई महीनों बाद खज्जियार में पर्यटकों की अच्छी आमद देखने को मिली है, लेकिन अव्यवस्थित ट्रैफिक इस रौनक को धूमिल कर रहा है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस विभाग से ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि यहां के अधिकतर निवासियों की आजीविका पर्यटन पर निर्भर है। अगर पर्यटक असुविधा झेलते रहे, तो भविष्य में वे यहां आने से परहेज कर सकते हैं, जिससे स्थानीय रोजगार पर भी असर पड़ेगा।
स्थानीय लोगों ने सुझाव दिया है कि भीड़भाड़ के समय ट्रैफिक पुलिस की विशेष ड्यूटी लगाई जाए और पार्किंग व्यवस्था को जल्द दुरुस्त किया जाए, ताकि पर्यटकों को खज्जियार का सौंदर्य बिना जाम की बाधा के नसीब हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें