चंबा में प्रैस वार्ता के दौरान बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह।संवाद
चंबा। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य जय सिंह ने कहा कि चंबा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य व्यवस्था लाचार है। सदर विधायक इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। विधायक सिर्फ अपने मनोरंजन की ओर ध्यान दे रहे हैं। सोमवार को पत्रकारवार्ता के दौरान जय सिंह ने यह आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चंबा मेडिकल कॉलेज में दवाइयां नहीं मिल रही है। इसके अलावा टेस्ट भी नहीं हो रहे है। कुछ समय पहले विधायक ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया था और कमियों को पूरा करने का आश्वासन दिया था।
अभी तक यह कमियां दुरुस्त नहीं हुईं। एक तरफ जहां मेडिकल कॉलेज में व्यवस्था लचर है तो वहीं, दूसरी तरफ जिला में कानून की भी धज्जियां उड़ रही है। प्रदेश सरकार के राज में युवतियां सुरक्षित नहीं है। उन्होंने सरकार और विधायक से आग्रह किया है कि वह मनोरंजन छोड़कर व्यवस्था बेहतर करने के लिए प्रयास करें।