फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खज्जियार के होटल पैक, कारोबारी चहके

Sat, 24 Jun 2023 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन सीजन के चलते खज्जियार में 90 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है। खराब मौसम के बीच भी सैलानी देश के कोने-कोने से परिवार के साथ खज्जियार की सुंदर वादियों को निहारने के लिए पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं खज्जियार मैदान के इर्द-गिर्द स्थित होटलों के पैक होने पर कमरे लेने के लिए सैलानी यहां-वहां भटकते नजर आ रहे हैं। पर्यटन सीजन के पीक पर होने से कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। प्रकृति की गोद में बसा पर्यटन स्थल खज्जियार पर्यटकों की सैरगाह बना हुआ है।
विज्ञापन

यहां पर स्थित 25 होटलों और 20 होम स्टे में बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक अपने परिवार और दोस्तों के साथ रुककर समय बिता रहे हैं। खज्जियार मैदान में पहुंच कर सैलानी गीतों की धुनों पर भी खूब मस्ती कर रहे हैं। 30 जून तक इसी प्रकार से पर्यटकों के खज्जियार पहुंचने की संभावना है। कारोबारियों का कहना है कि पर्यटन सीजन पर 30 से 45 प्रतिशत तक पर्यटकों की संख्या बढ़ी रहै। होटल रॉयल रिजेंसी के महाप्रबंधक सुरजीत कुमार, साइनिंग स्टार के महाप्रबंधक अमित कुमार, होटल पुरी के महाप्रबंधक हर्ष पुरी, ट्रिपल एच के प्रबंधक केवल ठाकुर ने बताया कि इस बार पर्यटन सीजन उनके लिए बेहतरीन जा रहा है। आगामी 30 जून तक पर्यटकों की आमद इसी प्रकार से रहने की उम्मीद है। इससे पहले वैश्विक महामारी के दौरान तो होटल कारोबारियों का धंधा चौपट हो गया था। सैलानियों को उनके होटलों में वाजिब दामों में कमरे उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें