फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खज्जियार पर्यटकों से गुलजार, कारोबारी गदगद

विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। मिनी स्विटजरलैंड के नाम से विख्यात पर्यटन स्थल खज्जियार में पर्यटकों की आमद बढ़ने से फिर रौनक लौटने लगी है। इसके चलते क्षेत्र के दुकानदारों ने भी राहत की सांस ली है। करीब दो माह बाद पर्यटन स्थल खज्जियार के मैदान में पर्यटक मस्ती करते नजर आए। गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर के चलते सरकार ने कोरोना कर्फ्यू लगाया और पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी। इससे स्थानीय दुकानदारों सहित होटलियर्स का कारोबार ठप पड़ गया। बहरहाल, अब सरकार ने कोरोना को नियंत्रित करने के बाद काफी हद तक बंदिशों में रियायत दे दी है। आजकल पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से पर्यटक काफी संख्या में खज्जियार का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों बबलू कुमार, राकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, शक्ति प्रसाद, अमित कुमार, राज कुमार आदि का कहना है कि करीब डेढ़ साल से कोरोना महामारी के चलते कारोबार प्रभावित हुआ है। गत वर्ष पर्यटन सीजन पूरा फ्लॉप रहा। हालांकि, इस साल भी करीब दो माह तक पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगी रही। बहरहाल, अब सरकार ने बंदिशों में काफी छूट दी है। इसके लिए उन्होंने सरकार का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें