फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खज्जियार पर्यटकों से गुलजार, पंजाब, जम्मू और हरियाणा से पहुंच रहे सैलानी

Sun, 12 Jul 2026 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के ख​ज्जियार में चहल कदमी करते पर्यटक।संवाद
विज्ञापन
घुड़सवारी और पैराग्लाइडिंग का उठा रहे लुत्फ, होटल व्यावसायियों के चेहरे खिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। दुनिया भर में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खज्जियार इन दिनों पर्यटकों से गुलजार हो उठा है। छुट्टियों के चलते पंजाब, जम्मू और हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

सुहावने मौसम, हरे-भरे मैदान और देवदार के घने जंगलों के बीच पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य का भरपूर आनंद ले रहे हैं। होटलों में 80 फीसदी बुकिंग हो चुकी है।

खज्जियार में बढ़ती पर्यटकों की आवाजाही से स्थानीय होटल, रेस्तरां और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई है। पर्यटक परिवार और मित्रों के साथ पैराग्लाइडिंग, घुड़सवारी, फोटोग्राफी और प्राकृतिक वादियों का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। पर्यटकों का कहना है कि मैदानी इलाकों में पड़ रही गर्मी से राहत पाने के लिए खज्जियार सबसे बेहतर पर्यटन स्थलों में से एक है। मौसम की ठंडक और मनमोहक प्राकृतिक दृश्य उन्हें बार-बार यहां आने के लिए आकर्षित करते हैं। पर्यटन कारोबारियों को भी आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने आने वाले दिनों में यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें