फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेल हुई कालीघार में पौधरोपण की योजना

Fri, 01 Apr 2016 07:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी-लाहड़ू मार्ग पर कालीघार को सुधारने के लिए मनरेगा के तहत मिले बजट का सदुपयोग नहीं हो पाया है। कालीघार में पौधारोपण की योजना भी फेल हो गई है। नियमित रूप से घार चलने, मार्ग बंद होने और हादसे की संभावना को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने घार के आसपास के क्षेत्र में पौधे लगाने का प्रस्ताव तैयार किया था। करीब चार साल पूर्व बनाए गए इस प्रस्ताव पर दस लाख रुपये खर्च होने थे।
विज्ञापन


कालीघार जतरूण पंचायत में आती है जिसे देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने मनरेगा में इस काम को डाल दिया था। मनरेगा में काम डालने के बाद विभाग को करीब नौ लाख रुपये मिले थे। लेकिन ऐन मौके पर कामगारों का प्रबंध न होने की वजह से विभाग काम ही शुरू नहीं कर पाया और बजट लैप्स हो गया। कालीघार की हालत अब वैसी ही है जैसी पांच साल पूर्व थी। कालीघार कांगड़ा-चुवाड़ी-जोत-चंबा मार्ग के बिल्कुल मध्य में आती है और चंबा से कांगड़ा पहुंचने के लिए यह सबसे छोटा रास्ता है।

ज्यादातर गाड़ियां इसी मार्ग से होकर निकलती है। लेकिन बरसात के दिनों में कालीघार में भूस्खलन शुरू हो जाता है और हल्की सी बारिश में भी पत्थर गिरते रहते हैं। जिसकी वजह से मार्ग पर सफर जोखिम भरा रहता है। इस मार्ग पर कई बार हादसे हो चुके हैं जिसमें लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है। स्थानीय लोग लोक निर्माण विभाग से कालीघार का स्थायी समाधान करने की मांग कर रहे हैं। जबकि विभाग पौधे लगाकर घार को रोकने की योजना बना रहा था। जो फिलहाल फेल हो चुकी है।
विज्ञापन


जल्द करेंगे समाधान की कोशिश : विभाग
उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दीपक का कहना है कि जल्द ही विभाग दोबारा से इसका प्रस्ताव बनाएगा। कालीघार के स्थायी समाधान के लिए विभाग प्रयासरत है। इस संबंध में आलाधिकारियों को भी अवगत करवा दिया गया है। उम्मीद है जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें