चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुखरी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में काजल ने पहला, गरिमा और अयूब ने दूसरा और रिद्दिमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा नारा लेखन में निष्ठा पहले, राशि दूसरे और युगल तीसरे स्थन पर रहे। यह आयोजन स्कूल के प्रवक्ता अंजुम आरा की देखरेख में हुआ। इसकी अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य अजय चौहान ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को मतदान का महत्व बताया। साथ ही मतदान के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने का आह्वान किया। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। संवाद