फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: जंगला-चुवाड़ी मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए एक माह से बंद

Wed, 28 Sep 2022 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चुवाड़ी (चंबा)

सार

जंगला-चुुवाड़ी मार्ग एक माह का समय बीत जाने के बाद भी वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल नहीं हो पाया है। इसके चलते स्थानीय ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
भूस्खलन(सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के जंगला-चुुवाड़ी मार्ग एक माह का समय बीत जाने के बाद भी वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल नहीं हो पाया है। इसके चलते स्थानीय ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर भारी मलबा और डंगे बैठ गए हैं लेकिन अभी तक लोक निर्माण विभाग की ओर से सुध नहीं ली गई है। उन्होंने बताया कि विभाग ने एक बार प्रयास किया लेकिन अवैध डंपिंग के कारण ग्रामीणों ने कार्य रुकवाया दिया था।ऐसे में विभाग मार्ग को दोबारा बहाल करने के लिए आगे नहीं आया है। इससे ग्रामीणों में रोष है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अगस्त के तीसरे सप्ताह में इस क्षेत्र में भारी बारिश हुई। इससे मार्ग को काफी नुकसान पहुंचा। सात किलोमीटर दूरी वाले इस मार्ग पर जगह-जगह डंगे बैठ गए तो वहीं दूसरी ओर भूस्खलन भी हुआ। पूर्व वार्ड सदस्य प्रहलाद सिंह, जीवन कुमार, कमल सिंह, प्रवीण कुमार, अजय ठाकुर, सुरेंद्र कुमार, तेजू राम आदि का कहना है कि मार्ग को बहाल करने के बारे में विभाग को अवगत करवा चुके हैं। उन्होंने रोजमर्रा की वस्तुओं के लिए पैदल ही आवाजाही करनी पड़ रही है। मार्ग पर उनके वाहन फंसे हुए हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द मार्ग बहाल किया जाए। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विवेक कुमार का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। ग्रामीणों ने पहले विरोध किया था। अब दोबारा मशीनरी मौके पर भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें