चंबा। उदयपुर क्रिकेट मैदान में महाशिवरात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को जंबो इलेवन और केकेआर टीमों के बीच मैच खेला गया। इस मैच में जंबो इलेवन की टीम ने केकेआर को 18 रन से हराया।
प्रतियोगिता के आयोजन सचिव राकेश कपूर ने बताया कि इस मैच में जंबो इलेवन की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 150 रन बनाए। इसमें शिवांश ने नाबाद 56 और अज्जू ने 31 रन की पारी खेली। केकेआर टीम की ओर से रोहित और सुधीर ने दो-दो विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम 132 रन ही बना सकी। इसमें राजेंद्र ने 33 और पम्मू ने 30 रन बनाए। इस जीत के साथ जंबो इलेवन की टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।