फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मरम्मत की जगह जुगाड़... जोखिम भरा सफर करवा रही राइड विद प्राइड

Thu, 20 Nov 2025 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। परिवहन निगम की बसों के साथ-साथ अब राइड विद प्राइड की हालत भी लगातार खस्ताहाल होती जा रही है। ताजा मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां राइड विद प्राइड बस के टूट चुके दरवाजे की ठीक तरह से मरम्मत करने के बजाय उसे रस्सी से बांधकर चलाया जा रहा है। यह न सिर्फ परिवहन निगम की लापरवाही को दर्शाता है बल्कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि राइड विद प्राइड में तैनात तकनीकी स्टाफ और प्रबंधन लंबे समय से इन खामियों की अनदेखी कर रहा है। दरवाजों से संबंधित समस्याएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन मरम्मत की प्रक्रिया या तो धीमी रहती है या अधूरी छोड़ दी जाती है।

स्थानीय नागरिक रविंद्र सिंह किश्तवाड़िया, अशोक कुमार, डीके कुमार, प्रदीप कुमार और धीरज कुमार का कहना है कि रोज़ाना सैकड़ों लोग इस राइड विद प्राइड सेवा पर निर्भर रहते हैं, जो मुगला से मेडिकल कॉलेज तक चलती है। ऐसे में इस तरह के जुगाड़ से किसी बड़े हादसे की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। लोगों ने परिवहन निगम से बस की तुरंत मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एचआरटीसी चंबा डिपो के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में लिया गया है और जल्द ही समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें