फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नौकरी का मौका, सुरक्षा कर्मी के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

Mon, 18 Nov 2024 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा के बेरोजगार युवाओं के पास नौकरी का मौका है। जिला रोजगार कार्यालय चंबा की ओर से जनजातीय क्षेत्र पांगी और जिला रोजगार कार्यालय चंबा के परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। निजी कंपनी सुरक्षा कर्मियों के 100 पद भरेगी। 21 नवंबर को जिला रोजगार कार्यालय चंबा और 22 नवंबर को जनजातीय क्षेत्र पांगी स्थित रोजगार उप कार्यालय किलाड़ में साक्षात्कार होंगे। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं और जमा दो रखी गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित युवाओं को कंपनी की ओर से एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद 15 से 16 हजार मासिक वेतन दिया जाएगा। बेरोजगार युवाओं को साक्षात्कार में भाग लेने से पहले ईईएमआईएस पर पंजीकरण करवाना होगा। परिसर साक्षात्कार में भाग लेने के लिए बेरोजगार युवाओं को अपने साथ शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, आधार, कार्ड, रोजगार कार्यालय पंजीकरण प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो सहित बायोडाटा लाना होगा। परिसर साक्षात्कार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा।
जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि 100 पद भरने के लिए कंपनी चंबा आ रही है। जिला रोजगार कार्यालय चंबा और पांगी में परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें