फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आईटीआई पास 800 युवाओं के लिए नौकरी का मौका

Sat, 27 Jun 2026 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
3 जुलाई को बट्ट प्राइवेट आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। जिले के 800 आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। शेपर्स टैलेंट इंडिया की ओर से 3 जुलाई 2026 को बट्ट प्राइवेट आईटीआई बोंखरी मोड़ में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (गुजरात प्लांट) के लिए रोजगार मेला आयोजित होगा। यह जानकारी बट्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फिक्स्ड टर्म कांट्रेक्ट भर्ती और अप्रेंटिसशिप के आधार पर की जाएगी। इसके लिए 10वीं में न्यूनतम 40 प्रतिशत और आईटीआई में 50 प्रतिशत अंक और आयु 18 से 26 वर्ष निर्धारित की गई है। वर्ष 2018 से 2025 तक आईटीआई उत्तीर्ण और 2026 में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी भी पात्र होंगे। विभिन्न तकनीकी ट्रेडों के एनसीवीटी एवं एससीवीटी प्रमाणपत्र धारक उम्मीदवार इसमें भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक वेतन के साथ भोजन, यूनिफॉर्म, सुरक्षा उपकरण, बीमा सहित अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के मूल दस्तावेज, उनकी दो-दो फोटोकॉपी और तीन पासपोर्ट आकार के नवीनतम फोटो साथ लाने होंगे। परवेज अली बट्ट ने पात्र युवाओं से रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें