फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आईटीआई प्रशिक्षुओं के लिए नौकरी का मौका

Thu, 22 Jan 2026 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गरनोटा के प्रांगण में 28 जनवरी को कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर हरिद्वार की कंपनी हैमिल्टन हाउसवेयर 150 युवाओं को रोजगार प्रदान करेगी।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई गरनोटा के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर पंचम कुमार ने बताया कि इस कैंपस साक्षात्कार में वही युवक भाग ले सकते हैं, जिनकी आयु 18 से 25 वर्ष के बीच हो। साथ ही जिन्होंने इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मेकेनिक मोटर व्हीकल, वेल्डर, मेकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल, मशीनिस्ट और टर्नर ट्रेड में वर्ष 2023, 2024 और 2025 में आईटीआई उत्तीर्ण की हो।
उन्होंने बताया कि चयनित युवाओं को निजी उद्योग द्वारा आठ घंटे की ड्यूटी के लिए 16,535 रुपये मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कंपनी की ओर से सब्सिडी युक्त भोजन, मेडिकल इंश्योरेंस, जूते एवं यूनिफार्म की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन

यह भर्ती नियमित आधार पर होगी और अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवाओं को एक वर्ष के उपरांत वेतन वृद्धि के साथ पदोन्नति भी दी जाएगी। आईटीआई गरनोटा के प्रधानाचार्य इंजीनियर मनीष कुमार राणा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने 10वीं की मार्कशीट, आईटीआई की मार्कशीट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, छह पासपोर्ट साइज फोटो और रिज्यूम के साथ सुबह 10 बजे राजकीय आईटीआई गरनोटा के प्रांगण में उपस्थित होकर कैंपस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें