फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 33 को नौकरी, 27 युवा पूरे नहीं कर पाए मापदंड

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला रोजगार कार्यालय बालू में आयोजित परिसर साक्षात्कार में 27 युवा कंपनी के मापदंडों को पूरा नहीं कर पाए। ऐसे में इन बेरोजगार युवाओं को चयनित नहीं किया गया। परिसर साक्षात्कार में 33 युवाओं को रोजगार मिला है।
विज्ञापन


महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड, स्वराज डिवीजन प्लांट-01 फेस-4 मोहाली एसएसए नगर पंजाब के द्वारा 50 पदों के लिए इंटरव्यू लिया जाएगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं, आईटीआई पास और इंजीनियरिंग में डिप्लोमा जो 2021 से 2023 के बीच पास आउट हुआ हो, एमएमवी, फीटर ,डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, मोटर मैकेनिक और वेल्डर के साथ आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई थी। मगर 50 पदों पर आयोजित हुए इस साक्षात्कार प्रक्रिया में महज साठ बेरोजगार युवा ही पहुंच पाए। नामी कंपनी होने के बावजूद परिसर साक्षात्कार में भीड़ कम दिखी। कंपनी की ओर से विभिन्न औपचारिकताएं पूरी करने के बाद युवाओं को चयनित किया।

गौरतलब है कि जिला रोजगार कार्यालय की ओर से परिसर साक्षात्कार का आयोजन कर बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है, लेकिन पिछले करीब पांच माह से युवाओं की भीड़ नहीं जुट पा रही है।
विज्ञापन


जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि कंपनी 50 पदों को भरने आई थी। 33 युवाओं को रोजगार मिला है। कहा कि साठ युवा परिसर साक्षात्कार में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें