भरमौर(चंबा)। पवित्र मणिमहेश यात्रा पर मंगलवार सुबह दो महिलाओं की सांस की तकलीफ होने से उन्हें हेलीटैक्सी के माध्यम से भरमौर पहुंचाया गया है। जहां अब महिलाओं की हालत में खतरे से बाहर है। पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान जगह-जगह पड़ावों पर एनडीआरएफ , पर्वतारोहण के वचाब दल, पुलिस जवान डयूटी पर मोर्चा संभाले हुए हैं। जिससे शिवभक्तों को पवित्र डल की यात्रा करने में किसी प्रकार की शारीरिक परेशानी पेश न आए।
इससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना पर उपचार और रेस्क्यू किया जा सके। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मयंक शर्मा ने बताया कि मंगलवार को गौरीकुंड के पास दो महिलाओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में महिलाओं को हेलीटैक्सी के माध्यम से भरमौर हेलीपैड पहुंचाने के बाद सीविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया गया। बताया कि दोनों महिलाओं को सांस लेने में दिक्कत थी। बहरहाल, अब महिलाओं की हालत में सुधार है।