फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा-तीसा मार्ग पर खाई में गिरी जीप, चालक घायल

Mon, 02 Dec 2024 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चंबा-तीसा मार्ग पर एक जीप के खाई में गिरने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को मनोज कुमार पुत्र तारा चंद निवासी गांव सरोली मुहाल जसौरगढ़ तहसील चुराह जीप लेकर तीसा से चंबा की तरफ जा रहा था। कल्हेल बंजली के पास उसका नियंत्रण बिगड़ गया। इससे जीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


गाड़ी को खाई में गिरता देख वहां से गुजरने वाले राहगीर और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंच गए। लोगों ने घायल को खाई से निकाल उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें