फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर-गरीमा मार्ग पर खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर(चंबा)। भरमौर-गरीमा मार्ग पर ऊपरी चलेड़ घार के पास जीप खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अनिल कुमार पुत्र भाग सिंह निवासी गरीमा के रूप में हुई है। वह शुक्रवार शाम को मार्ग पर जीप लेकर जा रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान चलेड़घार के पास जीप अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। जीप खाई में गिरने की आवाज को सुनकर आसपास के लोग मौके पहुंचे।
लोगों ने खाई से घायल को निकालकर उपचार के लिए भरमौर अस्पताल पहुंचाया। मगर यहां उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।
हादसे के कारणों को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। इसके साथ ही पुलिस ने अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया।
तहसीलदार ज्ञान सिंह भारद्वाज ने पीड़ित परिवार को दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की। अनिल कुमार की एक वर्ष पहले शादी हुई थी। वह अपने पीछे तीन माह की बच्ची और पत्नी को छोड़ गया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी नितिन चौहान ने बताया कि खाई में जीप गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें