चंबा। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण ने अक्तूबर माह में जिले में होने वाले ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिले के 13 विभिन्न स्थानों पर ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। इससे ज्यादा भीड़ एकत्रित न हो।
एक दिन में अधिकतम 60 चालकों के टेस्ट ही लिए जाएंगे और अधिकतम संख्या का निर्धारण संबंधित आरएलए प्रबंधन करेगा। शेड्यूल के मुताबिक 13 व 27 अक्तूबर को आरएलए चंबा के आवेदनकर्ताओं के लिए ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।
वहीं 15 व 29 अक्तूबर को आरटीओ कार्यालय चंबा 12 व 26 अक्तूबर को आरएलए चुवाड़ी, 5 व 20 अक्तूबर को आरएलए डलहौजी के आवेदनकर्ताओं के लिए बौंखरी मोड़ बनीखेत और 7 व 22 अक्तूबर को आरएलए तीसा के तहत टेस्ट की तिथि निर्धारित की गई है।
6 व 21 अक्तूबर को आरएलए सलूणी और 16 अक्तूबर को आरएलए भरमौर के आवेदनकर्ताओं के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। बिना मास्क और हैंड सैनिटाइजर के किसी को भी प्रवेश की अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। कोरोना काल के दौरान समाप्त हुए सभी ड्राइविंग लाइसेंस 31 दिसंबर 2020 तक वैध होंगे।