बनीखेत (चंबा)। बनीखेत में पद्दर संपर्क मार्ग पर बुधवार को एक जीप सड़क से नीचे लुढ़क गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को भी चोट नहीं लगी। चालक मुर्गों की सप्लाई लेकर पद्धर बाजार में छोड़ने गया था।
दुकानदार से बातचीत करने के लिए उसने गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। चालक ने गाड़ी को गियर पर खड़ा किया था। मगर उतराई होने के कारण गाड़ी सड़क पर खिसक गई। इससे गाड़ी सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे के समय गाड़ी के भीतर कोई सवार नहीं था। इसलिए घटना में किसी को क्षति नहीं पहुंची। हालांकि गाड़ी को थोड़ी क्षति जरूर पहुंची है।