फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस ग्रसित मरीजों के लिए अस्पताल में बनाया आईसोलेसन रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ. राजेश गुलेरी की अध्यक्षता में बुधवार को कोरोना वायरस से निपटने के लिए रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया। यह टीम जिले में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों की पहचान करेगी। अगर कोई मरीज इस वायरस के लक्षणों से ग्रसित पाया गया तो उसका तुरंत उपचार शुरू किया जाएगा। जिससे वायरस को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि वायरस को लेकर चंबा जिले और मेडिकल कॉलेज से पहले ही एडवाइजरी जारी कर दी गई है। इसके साथ ही खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे खंड स्तर पर रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन करें। हालांकि जिले भर में अभी तक इस वायरस के लक्षण वाला कोई रोगी नहीं पाया गया है। लेकिन वायरस के तेजी से फैल रहे प्रभाव को देखते स्वास्थ्य विभाग ने स्टाफ को वायरस संबंधी जानकारी जारी कर दी है।
उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की खांसी, बुखार और जुकाम को निगरानी में रखते हुए उसकी जांच करवाएं। इस तरह के वायरस से निपटने के लिए जिला चिकित्सालय में आइसोलेशन रूम की व्यवस्था की गई है। यहां पर ऐसे मरीजों का इलाज किया जाएगा। साथ अस्पताल में कफ कॉर्नर की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने वचाव संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि छींकते या खांसते समय रुमाल का प्रयोग करें। हाथों को अच्छी तरह से साफ रखें। जुकाम या बुखार की समस्या हो या इंफेक्शन के लक्षण नजर आ रहे हो तो तुरंत अस्पताल में जाकर डाक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें