फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांगी के टटण में पलटी जेसीबी, दो लोग घायल

विज्ञापन
जनजातीय क्षेत्र पांगी के टटण में दुर्घटनाग्रस्त होकर गिरी सड़क निर्माण में जुटी जेसीबी। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी के टटण गांव के लिए बन रही सड़क के कार्य के दौरान जेसीबी पलट गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें किलाड़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद कुल्लू रेफर कर दिया गया है। घायलों की पहचान सुरेंद्र कुमार पुत्र धर्म चंद निवासी गांव चस्क और राम सिंह पुत्र हरी नाथ निवासी गांव टटण के रूप में हुई है। सुरेंद्र कुमार जेसीबी मशीन का ऑपरेटर है और राम सिंह हेल्पर के रूप में कार्य कर रहा था।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर के समय जब दोनों सड़क के कार्य में जुटे थे तो उसी दौरान जेसीबी निर्माण स्थल से नीचे पलट गई। मशीन पलटने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। कारणों की जांच करने के लिए पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल किलाड़ पहुंचाया गया, जहां घायलों को प्राथमिक उपचार देने के उपरांत कुल्लू के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि पांगी में जेसीबी पलटने से दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें