फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में सैंकड़ों अभ्यर्थियों ने दी जेबीटी टेट की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में मंगलवार को जेबीटी टेट परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखा गया। शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित की जा रही परीक्षा में सैकड़ों अभ्यर्थियों ने भाग लिया। हालांकि परीक्षा के दौरान कोविड-19 की गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया गया।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए राजकीय कन्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा सहित अन्य परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। यहां अभ्यर्थी मास्क पहनकर पहुंचे तो वहीं, दूसरी तरफ विद्यार्थियों के लिए हाथ धोने और सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की गई।
परीक्षा केंद्रों में जाने से पूर्व विद्यार्थियों का थर्मल स्क्रीनिंग से तापमान भी जांचा गया। इसके बाद ही विद्यार्थियों को केंद्रों मेें जाने की अनुमति प्रदान की गई। वहीं, परीक्षा देकर लौटे विद्यार्थी एक-दूसरे के प्रश्नपत्रों को लेकर चर्चा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें