डीसी कार्यालय में जेबीटी अभ्यर्थी की कॉउसलिंग करते अधिकारी।
- फोटो : Chamba
चंबा। उपायुक्त कार्यालय चंबा में वीरवार को अक्षम श्रेणी से जेबीटी काउंसलिंग प्रक्रिया का आयोजन किया गया। काउंसलिंग के दौरान नौ अभ्यर्थी अपीयर हुए हैं। रोस्टर के मुताबिक अक्षम श्रेणी से जेबीटी अध्यापकों के दो पद भरे जाने है।
इसमें एक सामान्य पीएच (ऑर्थो) और एक पद ओबीसी पीएच (ऑर्थो) के तहत भरा जाना है। इसको लेकर यह प्रक्रिया आयोजित हुई। कमेटी में उपायुक्त चंबा डीसी राणा, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक फौजा सिंह, जिला रोजगार अधिकारी अरविंद चौहान और जिला कल्याण अधिकारी नरेंद्र जरयाल मौजूद रहे।