फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जस्सा राम चुराह कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत

Sat, 17 Feb 2024 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
ब्लॉक कांग्रेस चुराह के मनोनित कार्यकारी अध्यक्ष जस्सा राम।स्त्रोंतसंवाद
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। प्रदेश कांग्रेस ने जस्सा राम भारद्वाज को ब्लॉक कांग्रेस चुराह का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है। अश्वनी कुमार ठाकुर को चुराह ब्लाॅक कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर बनाए रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

उधर, कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए कार्यकर्ताओं ने जस्सा राम भारद्वाज को बधाई दी है। जस्सा राम भारद्वाज ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह, विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, चंबा सदर के विधायक नीरज नैयर, जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दिलदार अली बट्ट, जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष कमल ठाकुर व चुराह कांग्रेस नेता यशवंत खन्ना का आभार जताया है। कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह इस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें