फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कुलेठ में जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, खेल में युवाओं ने दिखाया दमखम

Sat, 05 Sep 2026 04:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
होली (चंबा)। कुलेठ पंचायत में दो दिवसीय जन्माष्टमी मेले का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। कार्तिक स्वामी मंदिर के खेल मैदान में आयोजित मेले में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ खेल प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
विज्ञापन

कबड्डी और वॉलीबाल सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में होली और आसपास के क्षेत्रों के युवा बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। खेल मैदान में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं।
खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से मैदान में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे हैं।
मेले के शुभारंभ पर एकलव्य स्कूल के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। होली चौकी प्रभारी विपिन कुमार भी मौजूद रहे। मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया और आयोजकों को मेले के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन लोक परंपराओं और संस्कृति को संजोने के साथ आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। वहीं, खेल प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें