सिहुंता (चंबा)। ग्राम पंचायत गरनोटा में 3.62 करोड़ से आईटीआई भवन का निर्माण होगा। सोमवार को भटियात विस क्षेत्र के विधायक विक्रम सिंह जरयाल ने भवन का शिलान्यास किया। इसके बाद विधायक ने 25.44 लाख रुपये से बनने वाले ककरोटी पंचायत के गोरत एंबुलेंस रोड़ का भी शिलान्यास किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास को गति प्रदान की जा रही है। सरकार भटियात विस क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के तहत बजट प्रदान कर रही है। इसके तहत डिग्री कॉलेज सिहुंता के भवन का कार्य भी जल्द शुरू करवा दिया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि एकलव्य विद्यालय भी खोलने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
आईटीआई भवन का कार्य शुरू होने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। इस अवसर पर भाजपा सचिव नरेंद्र शर्मा, तिलक राज, प्यारे लाल डोगरा, सूबेदार हंसराज, सुभाष धीमान, बलदेव सिंह, सूबेदार मेजर राजपाल, प्यारू राम और पंडित राम लाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।