फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 1.70 करोड़ की सिंचाई कूहल तर करेगी 42 हेक्टेयर भूमि

Thu, 13 Aug 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन किलोमीटर लंबी कूहल का निर्माण शुरू, 150 किसानों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

गुवाड़ पंचायत में रहने वाले लोगों की आय का मुख्य साधन कृषि पर निर्भर
कूहल में पानी सुचारू होने पर किसानों की सिंचाई संबंधी समस्या होगी हल

प्रवीण कुमार
चंबा। गुवाड़ पंचायत में जल शक्ति विभाग 1.70 करोड़ रुपये की लागत से बहाव सिंचाई योजना का निर्माण करवा रहा है। इससे 42 हेक्टेयर भूमि को सींचा जाएगा। क्षेत्र के 150 से अधिक किसानों को इस योजना का लाभ होगा।
तीन किलोमीटर लंबी मुख्य कूहल बनाई जाएगी जबकि साढ़े पांच किलोमीटर लाइनें खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए बिछाई जाएंगी ताकि खेतों का सूखापन खत्म किया जा सके। पंचायत के भाला और टिपरी गांव के किसानों को इसका लाभ मिलेगा। यहां रहने वाले लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि पर निर्भर है लेकिन पानी की कमी के कारण उनके व्यवसाय पर असर पड़ रहा था। इसके चलते लोग यहां सिंचाई योजना की मांग कर रहे थे। विभाग ने योजना बनाकर सरकार को भेजी थी। इसकी स्वीकृति मिलते ही कार्य को भी शुरू करवा दिया गया।
विज्ञापन


विभाग ने ठेकेदार को निर्देश दिए हैं कि इस कार्य को एक साल के भीतर पूरा करे। कार्य की गुणवत्ता जांचने के लिए विभागीय अधिकारी समय-समय पर निरीक्षण करने के लिए जा रहे हैं। किसानों में परस राम, मनु कुमार, रवि कुमार, जगदीश, सोनू और उमेश कुमार ने बताया कि उनके क्षेत्र में सिंचाई कूहल की काफी आवश्यकता थी। इसका निर्माण करवाने के लिए उन्होंने सरकार और विभाग का आभार जताया है।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र शर्मा ने बताया कि भाला-टिपरी बहाव सिंचाई योजना का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। एक साल में यह कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद लोगों को खेती करने के लिए पानी की समस्या नहीं रहेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें