सलूणी (चंबा)। जलशक्ति विभाग मंडल सलूणी में 10 पदों को भरने के लिए 16 से 18 नवंबर तक साक्षात्कार होंगे। इनमें पैरा पंप ऑपरेटर के चार, पैरा फिटर के दो और मल्टीपर्पस वर्कर के चार पद शामिल हैं।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता देवेंद्र राणा ने बताया कि पैरा पंप ऑपरेटर के पदों के लिए 16 नवंबर, पैरा फिटर के लिए 17 नवंबर और मल्टीपर्पस वर्कर के लिए 18 नवंबर को साक्षात्कार निर्धारित किए गए हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार पत्र भेज दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों को पत्र नहीं मिले हैं, वे जलशक्ति विभाग मंडल सलूणी के कार्यालय से इन्हें प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर सुबह 11 बजे कार्यालय में उपस्थित होना होगा। संवाद