फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Minjar Mela Chamba 2024: 28 जुलाई से चार अगस्त तक मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला

Thu, 25 Apr 2024 09:18 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला इस बार 28 जुलाई से चार अगस्त तक मनाया जाएगा। मेले के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल विभिन्न उप समितियां के सरकारी सदस्यों को तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए। मेले के शुभारंभ पर राज्यपाल और समापन समारोह में मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया जाएगा। 
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला इस बार 28 जुलाई से चार अगस्त तक मनाया जाएगा। मेले के सफल आयोजन को लेकर बैठक गुरुवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने की। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला जिला चंबा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और वैभव का परिचायक है। इसका संरक्षण एवं संवर्धन करना सभी का नैतिक दायित्व है।

विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि मेले के अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। मेले के शुभारंभ पर राज्यपाल और समापन समारोह में मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने मेले के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न उप समितियां के सरकारी सदस्यों को तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों, निमंत्रण कार्ड बनाने, थीम विषय का चयन, खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन, मेले के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित बनाने पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें