फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मंगला और राजनगर स्कूलों में विद्यार्थियों के साथ संवाद

Wed, 18 Dec 2024 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगला (चंबा)। जिले के सरकारी स्कूलों में ‘अपना विद्यालय’ योजना के तहत अधिकारी बच्चों के साथ संवाद कर रहे है। इसी कड़ी के तहत जिला लोक संपर्क अधिकारी बलबीर सिंह और सहायक लोक संपर्क अधिकारी राकेश कुमार ने गोद लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगला और राजनगर में विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। जिला लोक संपर्क अधिकारी बलबीर सिंह ने मंगला में कहा कि वर्तमान परिदृश्य में विशेष कर विद्यार्थियों में सामाजिक संस्कारों और अपनी पारंपरिक लोक संस्कृति की गूढ़ भावना रहनी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों में नशे की प्रवृत्ति के दुष्परिणामों को लेकर भी संवाद किया।
विज्ञापन


सहायक लोक संपर्क अधिकारी राकेश कुमार ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजनगर में कहा कि शिक्षा के साथ विद्यार्थियों का बहुआयामी गतिविधियों में हिस्सा लेना उनके भविष्य और स्वस्थ जीवन शैली को एक मजबूत आधार प्रदान करता है। उन्होंने साथ में नशे के दुष्प्रभावों, सोशल मीडिया के दुरुपयोग से होने वाले शारीरिक और मानसिक दुष्परिणामों की जानकारी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें