फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पर्यटन नगरी डलहौजी में पहली बार मनाया जाएगा ‘चलो चंबा’ उत्सव

Wed, 18 Dec 2024 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में पहली बार नए साल के जश्न को यादगार बनाने के लिए ‘चलो चंबा’ उत्सव का आयोजन होगा। उत्सव 29 से 31 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान सांस्कृतिक संध्याओं में पर्यटक के लिए लोक कलाकार लाइव प्रस्तुति देंगे। इतना ही नहीं, डलहौजी का आसमान नए साल से एक दिन पहले 31 दिसंबर को आतिशबाजी से आसमान जगमग होगा। इस नजारे को देखने के लिए डलहौजी में पर्यटकों की भीड़ उमड़ सकती है।
विज्ञापन


इस उत्सव को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने पर्यटन विभाग और डलहौजी प्रशासन को दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। उत्सव में आने वाले खर्च को लेकर स्थानीय प्रशासन, होटल व्यवसायी, निजी स्कूल, एनएचपीसी, एनजीओ और सरकारी विभागों का सहयोग रहेगा। यह उत्सव पर्यटन नगरी डलहौजी और खज्जियार में पर्यटन को बढ़ावा देने में काफी अहम होगा। प्रशासन की तरफ से इस उत्सव के दौरान खज्जियार और तलेरू में भी कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर रूपरेखा बनाई जा रही है। उपमंडल अधिकारी डलहौजी अनिल भारदवाज ने बताया कि ‘चलो चंबा’ फेस्ट को लेकर अंतिम तैयारियां चल रही हैं।
तीन दिन तक ये होंगे कार्यक्रम

29 से लेकर 31 दिसंबर तक चलने वाले ‘चलो चंबा’ उत्सव के दौरान लाइव बैंड पर कलाकारों की प्रस्तुति, डीजे नाइट, संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम होंगे। वहीं, इसमें खाने के उत्पादों के स्टाॅल और विभिन्न हस्त निर्मित उत्पादों के स्टॉल सहित अन्य स्टाल लगाए जाएंगे। जहां पर सैलानी इन उत्पादों की खासियत जानने के साथ उन्हें खरीद भी पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें