फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खड़ामुख से आगे चिह्नित स्थानों पर डंगे और क्रैश बैरियर लगाने के निर्देश

Mon, 29 May 2023 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। उत्तरी भारत की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा की अग्रिम तैयारियों को लेकर स्थानीय प्रशासन ने कदमताल शुरू कर दी है। सोमवार को लघु सचिवालय पट्टी के सभागार में उपमंडल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी नरेंद्र कुमार चौहान ने की। इसमें मणिमहेश यात्रा में डल झील तक श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु उचित व्यवस्था को सुनिश्चित बनाए रखने के लिए विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 154-ए चंबा-भरमौर पर खड़ामुख से आगे चिह्नित स्थानों पर डंगे और क्रैश बैरियर लगाने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित विभागों को जल्द सुरक्षित यात्रा मार्ग, वाहनों को पास देने वाले स्थान, सड़क किनारे पार्किंग, स्वच्छ पेयजल सहित पैदल मार्गों के कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यात्रा से संबंधित तैयारियों के उचित प्रबंधों को जल्द अमलीजामा पहनाया जाए। उन्होंने पुलिस विभाग को पार्किंग सुविधा के लिए विशेष कार्य योजना बनाने के भी निर्देश दिए। यात्रा के दौरान उचित पेयजल आपूर्ति बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। बैठक में उन्होंने शौचालय और साफ-सफाई की व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने विद्युत बोर्ड को यात्रा के दौरान विद्युत आपूर्ति की उचित व्यवस्था करने को भी कहा। उन्होंने विभिन्न पंचायतों से आए प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को मणिमहेश यात्रा के सफल आयोजन के लिए सहयोग करने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें