फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौंदर्यीकरण के बजाय देवदार से घिरे चोली जंगल को कर दिया खराब

विज्ञापन
चौली जंगल के बीच से बनी सड़क। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
होली(चंबा)। एक तरफ जहां प्रदेश सरकार पौधरोपण को बढ़ावा दे रही है, वहीं दूसरी तरफ होली-चंबा मार्ग पर चोली के समीप देवदार के पेड़ों से घिरे जंगल की सुंदरता को खराब किया जा रहा है। यहां जंगल के बीच पत्थरों के ढेर लगा दिए गए हैं। जबकि सड़क का भी निर्माण गुपचुप तरीके से जंगल के बीचोंबीच कर दिया है। हैरानी की बात तो यह है कि इस बात की वन विभाग को कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, वन विभाग के अधिकारियों ने अब आनन-फानन में पत्थरों को हटाने के आदेश जारी किए हैं, जबकि सड़क के निर्माण को लेकर अपनी तरफ से अनभिज्ञता जाहिर की है। जंगल के बीचोंबीच पत्थर पड़े होने से बेशकीमती देवदार के पेड़ों को नुकसान पहुंच रहा है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में भी काफी रोष है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वनमंत्री राकेश पठानिया ने छह माह पहले ही ऑनलाइन यहां पर ईको पार्क के निर्माण के लिए आधारशिला रखी थी। बहरहाल, लोगों में यह चर्चा रही कि ईको पार्क के निर्माण के लिए पत्थर फैंके गए हैं, जबकि ईको पार्क को लेकर कोई कवायद अभी तक शुरू नहीं हुई है।
ग्रामीणों में रमेश कुमार, उत्तम चंद, राजेश कुमार, करतार चंद, रमेश कुुमार, नीरज कुमार, सुनील कुमार और रोशन लाल का कहना है कि यह जंगल होली-चंबा मार्ग पर है। बताया कि अभी तक विभाग की ओर से यहां कोई पौधरोपण भी नहीं किया गया है। यह क्षेत्र पर्यटन के नजरिये से काफी महत्वपूर्ण है, लेकिन सरकार और विभाग की अनदेखी के चलते यहां अज्ञात लोग हरे भरे जंगल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

- जंगल में लगे पत्थरों को ढेरों को हटाने के आदेश आरओ को दे दिए है। सड़क के निर्माण बारे उन्हें जानकारी नहीं है। कहा कि मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा और पड़ताल की जाएगी। - सन्नी वर्मा, वन मंडल अधिकारी भरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें