चंबा। चुराह घाटी कल्याण संघ ने नकरोड़ में एटीएम स्थापित करने की मांग की है। संघ ने रविवार को बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में चुराह से जुड़ी समस्याओं पर मंथन किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष वेदव्यास ठाकुर ने बताया कि नकरोड़ बाजार में रोजाना सैकड़ों लोग आते हैं। ऐसे में वहां एटीएम का होना काफी जरूरी है। बैठक में नकरोड़ बस स्टैंड में सुलभ शौचालय का निर्माण करने की मांग भी की गई।
यह मांग इसलिए की गई है क्योंकि महिलाओं और आम जनमानस को शौचालय की सुविधा के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा संघ ने नकरोड़ को चुराह की उप तहसील तहसील बनाने की मांग की है। ऐसा होने से चुराह की जनता को काफी राहत मिलेगी। चुराह तहसील में जो पद रिक्त पड़े हैं। उन पदों को भी सरकार शीघ्र भरे। इस बैठक में डॉक्टर हेम सिंह खन्ना, राजन कुमार, लोभी राम शर्मा, कुआर सिंह, नीरज सिंह, धर्म सिंह और धीरज सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।