फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भरमौर की गरीमा पंचायत में बांट दिए कीड़े वाले चावल

Sun, 28 Dec 2025 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी डिपो से एडवांस राशन कोटा लेकर घर पहुंचे लोग, बोरी खोलने पर रेंगते नजर आए कीड़े, गुणवत्ता पर उठाए सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में सरकार लोगों को एडवांस राशन तो दे रही है, लेकिन राशन में कीड़े निकल रहे हैं। यह मामला गरीमा पंचायत में सामने आया है। स्थानीय निवासी किशोरी रेहला डिपो से चावल की बोरी लेकर घर पहुंचे। जब बोरी को खोला तो चावल के उपर कीड़े रेंगते हुए नजर आए।
उन्होंने पूरी बोरी को खाली करके चावल की छंटाई की तो फर्श कीड़ों से भर गया। उन्होंने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया। उनका कहना है कि एक तो सरकार जनजातीय क्षेत्र के लोगों को एडवांस राशन का पूरा कोटा पूरा नहीं दे रही, जो दिया जा रहा है, उसकी गुणवत्ता पर भी कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

इस प्रकार के कीड़े वाले चावल खाने से लोग बीमार भी पड़ सकते हैं। सर्दी के दौरान भरमौर में भारी मात्रा में बर्फबारी होती है। ऐसे में यदि लोगों के पास खाने के लिए ऐसा राशन होगा तो उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ेगा। खाद्य आपूर्ति नियंत्रक विभाग मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने पास रखा है। ऐसे में उनके विभाग में ही इस प्रकार की लापरवाही बरती जा रही है तो अन्य मंत्रियों के विभागों की क्या हालत होगा। इसको लेकर भी लोग चर्चा कर रहे हैं।
भरमौर के लोगों की सेहत के साथ यह भद्दा मजाक सरकार ने किया है। कीड़ों वाले चावल डिपो में सप्लाई किए गए, इसकी गुणवत्ता भी नहीं जांची गई। इसको लेकर मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी। डॉ. जनकराज, विधायक
विज्ञापन


डिपो में एक महीना पहले राशन की सप्लाई भेजी है। उपभोक्ता ने डिपो से चावल लेकर सुरक्षित स्थान पर बोरी रखी थी या नहीं, यह भी जांच का विषय है। फिलहाल विभाग इस मामले की जांच कर रहा है। मनोज कुमार, इंस्पेक्टर, खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रक विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें