फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांगी को पहला रसायन मुक्त उपमंडल बनाने की पहल

Wed, 02 Sep 2026 10:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी को प्राकृतिक खेती के तहत प्रदेश का पहला रसायन मुक्त उपमंडल बनाने की दिशा में कृषि विभाग ने प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन

इसी कड़ी में पांगी के 30 किसानों को मशरूम उत्पादन और फसल कटाई के उपरांत प्रबंधन (पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट) का सात दिवसीय प्रशिक्षण दिलाया गया।
कृषि विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ नरेश कुमार नायक ने बताया कि किसानों ने हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में 22 से 28 अगस्त तक प्रशिक्षण लिया। इस दौरान उन्हें मशरूम उत्पादन की आधुनिक तकनीकों के साथ फसलों के भंडारण, प्रसंस्करण और विपणन की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के साथ किसानों की आय बढ़ाना है। प्रशिक्षण प्राप्त किसान स्थानीय स्तर पर मशरूम उत्पादन और कृषि उत्पादों के बेहतर प्रबंधन को अपनाकर स्वरोजगार के नए अवसर विकसित कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि पांगी को रसायन मुक्त उपमंडल बनाने के लक्ष्य को लेकर किसानों को लगातार जागरूक और प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें