चंबा। केंद्र सरकार की ओर से जीएसटी की दरों में संशोधन के बाद बाजार में ज्यादा छूट ग्राहकों को मिलती नहीं दिख रही है। एक तरफ जहां पनीर के दामों में पांच रुपये प्रतिकिलो बढ़ोतरी हुई है तो वहीं चॉकलेट की कीमत दो से पांच रुपये तक बढ़ गई है। हालांकि, 100 ग्राम मक्खन के दाम अब पहले की तुलना में चार रुपये कम हुए हैं। जीएसटी की संशोधित दरों के बाद दुग्ध उत्पादों में ज्यादा छूट ग्राहकों को नहीं मिल रही है। पैक्ड दूध और दही के दाम पहले वाले ही है।
केंद्र सरकार की ओर से जीएसटी की दरों में संशोधन किया है। इसके बाद भी पनीर के दामों में बढ़ोतरी हुई है। दूध और दही के दाम यथावत हैं। साबर मलिक, दुकानदार
बाजार में बिकने वाली छोटी और बड़ी चॉकलेट के दाम में बढ़ोतरी हुई है। दो रुपये से लेकर पांच रुपये तक दाम बढ़े हैं। कटौती किसी भी प्रकार की नहीं हुई है। संजीव मेहरा, दुकानदार
सरकार की ओर से जीएसटी कम होने पर खाद्य पदार्थ सस्ता होने के दावे किए थे, लेकिन बाजार में पनीर पांच रुपये महंगा मिल रहा है। अजय कुमार, स्थानीय निवासी
मक्खन के दामों में चार रुपये की कटौती हुई है। 100 ग्राम मक्खन के 58 रुपये दाम हैं, जबकि पहले यह 62 रुपये में मिल रहा था। डिंपल कुमार, स्थानीय निवासी