फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सलूणी कॉलेज में मिलेगी इंडोर स्टेडियम की सुविधा

Sun, 17 Nov 2024 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। सलूणी कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों को जल्द ही वहां पर इंडोर स्टेडियम की सुविधा मिलेगी। यह बात चंबा-कांगड़ा सांसद डाॅ. राजीव भारद्वाज ने प्रियुंगल में सलूणी कॉलेज पीटीए और सीएससीए के प्रतिनिधिमंडल से मिलने के उपरांत कही।
विज्ञापन

कॉलेज की पीटीए अध्यक्ष दिनेश राणा और सीएससीए की अध्यक्ष कोमल चौहान ने सांसद को बताया कि वर्ष 2006 में सलूणी में कॉलेज खुला था। लेकिन तबसे लेकर आज तक यहां पढ़ने वाले बच्चों को खेल मैदान नसीब नहीं हो पाया है। यही कारण है कि प्रतिभा होने के बावजूद भी यहां के बच्चे खेलकूद स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। यदि कॉलेज के पास खेल मैदान होगा तो छात्र रोजाना अपनी खेल स्पर्धा से संबंधित खेलों का अभ्यास कर सकते हैं। इससे उनका खेल निखर सकता है। इस कॉलेज में नौ पंचायतों के 300 से अधिक बच्चे पढ़ते हैं। उनकी बातों को सुनने के बाद सांसद ने कहा कि सलूणी कॉलेज में इंडोर स्टेडियम खोलने को लेकर वह पूरा प्रयास करेंगे।

इंडोर स्टेडियम में बच्चों की विभिन्न खेलों की सुविधा होगी। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि कॉलेज की लाइब्रेरी में सभी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने से संबंधित किताबों को उपलब्ध करवाया जाएगा। इस दौरान विधायक डीएस ठाकुर भी मौजूद रहे। इस मौके पर सीएससीए की सचिव कीर्ति ठाकुर, उप सचिव सानिया, सीआर प्राची राणा, तनु, करण सिंह, अजय कुमार और विशाल वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें