फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पधर में बनेगा इनडोर खेल स्टेडियम : विक्रमादित्य

Wed, 07 Jun 2023 06:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के बनीखेत पहुंचने पर लोक निर्माण और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह का स्वागत
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। डलहौजी में खेल स्टेडियम के द्वितीय चरण के निर्माण कार्य पर 8.10 करोड़ की धनराशि खर्च की जाएगी। यह बात लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बनीखेत और डलहौजी का दौरा कर खेल स्टेडियम का निरीक्षण करने के उपरांत कही। डलहौजी कस्बे के सदर बाजार स्थित निर्माणाधीन खेल स्टेडियम के प्रथम चरण के कार्य को जल्द पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि 2.10 करोड़ रुपये की स्वीकृत धनराशि डलहौजी खेल स्टेडियम के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों पर खर्च की जा रही है।
विज्ञापन


द्वितीय चरण के तहत निर्माण कार्यों को शुरू करने के लिए उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जल्द विभागीय प्रक्रिया पूरा करने के लिए निर्देश जारी किए । पुराना बस स्टैंड डलहौजी के समीप नगर परिषद की ओर से इनडोर खेल स्टेडियम और पार्किंग निर्माण के लिए तैयार की गई कार्य योजना को कैबिनेट मंत्री के समक्ष नगर परिषद के अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से रखा। विक्रमादित्य सिंह ने बनीखेत कस्बे के पधर खेल मैदान के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से मैदान के उन्नयन और विस्तार कार्यों को लेकर प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश जारी किए। उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि यहां इनडोर खेल स्टेडियम बनाने और उपलब्ध भूमि के आधार पर संभावित सभी खेल गतिविधियों को प्राक्कलन का हिस्सा बनाया जाए। बनीखेत पहुंचने पर पूर्व मंत्री आशा कुमारी ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें