फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एक किलो ग्राम चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चुराह क्षेत्र में नशे के अवैध धंधे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चंबा पुलिस की विशेष जांच इकाई ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने हिमगिरी-नकरोड़ मार्ग पर खखारी डैम के समीप नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति से 1 किलो 318 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एसआईयू की टीम हिमगिरी-नकरोड़ मार्ग पर खखारी डैम के समीप नाका लगाकर वाहनों और राहगीरों की जांच कर रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उसे जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1 किलो 318 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान जय सिंह (44) निवासी गांव दुदरा डाकघर गनेड़ तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई को इंस्पेक्टर गगन, एचसी योगराज और एसआईयू टीम ने अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि जांच के दौरान चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही नशे के इस अवैध धंधे से जुड़े संभावित नेटवर्क का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें