फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: निर्दलीय प्रत्याशी ने भेदा भाजपा का गढ़ हटनाला वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजेपी से नहीं मिला टिकट, निर्दलीय चुनाव लड़ जीता चुनाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नगर परिषद चंबा में सालों से भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले हटनाला वार्ड को पहली बार चुनावी रण में उतरे निर्दलीय प्रत्याशी विजय कुमार ने भेद दिया। भाजपा की विचारधारा रखने वाले और पार्टी से चुनावी रण में न उतारे जाने से खिन्न होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उन्होंने चुनाव मैदान में उतरकर भाजपा का किला भेद डाला। नप चुनाव में हटनाला वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में 284 मत जबकि निर्दलीय प्रत्याशी ने 446 मत लेकर अपनी जीत की राह पक्की कर पार्टी नेताओं को भी सोचने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

शहर के वार्ड नंबर चार-हटनाला से नगर निकाय चुनाव में आज तक भाजपा ही भगवा लहराने में कामयाब रही है। भाजपा के गढ़ हटनाला वार्ड में नगर निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित सुरेश काकू, जय सिंह, धीरज बडियाल, पुष्पा बडियाल, नीलम शर्मा समेत अन्य जीत दर्ज करते आए हैं। वहीं 2026 नगर निकाय चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पहली बार चुनाव लड़ रहे विजय कुमार ने भारी मतों से जीत दर्ज करने के साथ ही भाजपा का किला भेद दिया। साथ ही अब उन्होंने कांग्रेस को अपना समर्थन दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें